उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं के लिए बदहाल सड़कें जिम्मेदार:आर्य

आर्य ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के ओखलकांडा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना और उसमें मारे गए नौ लोगों की असामयिक मौत के बाद शनिवार को एक बयान जारी कर यह आरोप लगाया है।

Nov 18, 2023 - 23:03
 0  13
उत्तराखंड में बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं के लिए बदहाल सड़कें जिम्मेदार:आर्य

नैनीताल  उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए राज्य की खस्ताहाल सड़कें जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम रही है।

आर्य ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के ओखलकांडा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना और उसमें मारे गए नौ लोगों की असामयिक मौत के बाद शनिवार को एक बयान जारी कर यह आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्य मार्ग मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट में भी दुर्घटनाओं के लिए राज्य की बदहाल सड़कों को जिम्मेदार माना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन तीन लोग सड़क हादसे में अपनी जान गवां रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में सड़क हादसों में 3403 लोगों ने जान गंवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बदहाल सड़कों के पीछे प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार है। उन्होंने साफ साफ कहा कि राज्य में सड़क निर्माण सेक्टर को सत्ता दल और अधिकारियों ने दुधारू गाय समझ लिया है। इन विभागों में कमीशन खोरी चरम पर है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री, शासन और प्रशासन भले ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लाख दावे करें लेकिन हकीकत कुछ और है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मस्त है और अफसरशाही बेपरवाह।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319