महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 13 झुलसे,,पण्डे, पुजारी और सेवक भी चपेट में आए

उज्जैन
होली पर हादसा…महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, 13 झुलसे,,पण्डे, पुजारी और सेवक भी चपेट में आए।
होली पर्व पर आज सुबह महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। गर्भगृह में लगी आग अचानक भभक उठी, जिसमें 13 लोग झुलस गए। एक दर्जन पण्डे, पुजारी और सेवक भी चपेट में आए हैं। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
रोज सुबह होने वाली भस्मारती में आज सुबह होली का अपार उत्साह था। बड़ी संख्या में दर्शनार्थी इस खास दिन भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने पहुंचे थे। भगवान के साथ भक्त होली खेलने पहुंचे थे। इसके लिए भीड़ उमड़ पड़ी और रंग और गुलाल उड़ाने की होड़ मच गई। इसी दौरान आग भभक उठी। बताया जा रहा है गुलाल के कारण आग भभकी और देखते ही देखते गर्भगृह में फेल गई। मुख्य पुजारी परिवार के संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत आदि घायल हो गए। कलेक्टर ने सिंह ने बताया हमारी पहली प्राथमिकता सभी का उपचार कराना है। उन्होंने भी प्रारंभिक तौर पर गुलाल के कारण आग लगने की पुष्टि की है।
रिपोर्ट नरेंद्र पंड्या
What's Your Reaction?






