बहराइच में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

बहराइच में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

Dec 19, 2023 - 20:28
 0  92
बहराइच में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत

बहराइच.उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के कैसरगंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम चकपिहानी निवासी लड्डन (48) के पत्नी राबिया (43) की तबियत खराब थी। जिसके चलते दंपत्ति बाइक से बहराइच के लिए रवाना हुये। लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना के निकट एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पति घायल हुआ है। उसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319