कांग्रेसजनों ने हषोल्लास के साथ मनाया कमलनाथ का जन्म दिन

कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार की

Nov 18, 2023 - 23:06
 0  8
कांग्रेसजनों ने हषोल्लास के साथ मनाया कमलनाथ का जन्म दिन

भोपाल मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज कांग्रेसजनों ने हषोल्लास के साथ जन्मदिवस मनाया।

कांग्रेसजनों ने उत्साह और हषोल्लास के साथ  कमलनाथ जी का जन्मदिवस मनाया।  कमलनाथ के निवास पर उन्हें बधाई देने के लिए प्रदेश भर से आये कांग्रेसजनों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर  कमलनाथ के पुत्र सांसद नकुलनाथ भी उपस्थित थे। कांग्रेसजनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की।

कमलनाथ ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार की।

वहीं दूसरी ओर प्रदेश भर में भी कांग्रेसजनों ने कमलनाथ का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। केक काटे गये, परस्पर जन्मदिन की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई एवं आतिशबाजी की गई।

कमलनाथ के निवास पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह–अमृता सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, जे.पी. धनोपिया, विधायक आरिफ मसूद, राजकुमार पटेल, श्रीमती विभा पटेल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सविस्ता जकी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, अन्य प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारी, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष, पदिधिकारी और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उन्हें बधाई देने पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319