थाना गांधी नगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तारl*
फरार ईनामी बदमाश को थाना गांधी नगर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार
विवरण- थाना गांधी नगर के मृतक विनोद चौहान के द्वारा आत्महत्या करने पर से मर्ग क्रं- 62/23 धारा 174 जाफौ. पंजीबद्ध किया गया था जिसकी जांच के दौरान पाया गया कि मृतक की पत्नी पिंकी सिंह व उसके प्रेमी धर्मेन्द्र कुशवाह के द्वारा मृतक को मानसिक रूप से प्रताडित करने पर मृतक द्वारा आत्महत्या करना पाया गया जिसके आधार पर अपराध क्रं- 322/23 धारा 306 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया था । दौराने विवेचना प्रकरण में आरोपियां पिंकी सिंह पति स्व. विनोद चौहान (मृतक) उम्र 23 साल नि ग्राम लाउखेडी गांधी नगर को दिनांक 30.11.23 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। प्रकरण में शेष आरोपी धर्मेन्द्र कुशवाह निवासी जिला हाथरस (उ.प्र) की गिरफ्तारी होना शेष थी, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जिला हाथरस (यू.पी) जाकर तलाश की गई थी परन्तु आरोपी के फरार होने से गिरफ्तारी नही हो सकी थी। जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय भोपाल द्वारा तीन हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी कि आज दिनांक- 29.01.24 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि धर्मेन्द्र कुशवाह अपनी प्रेमिका पिंकी सिंह के घर ग्राम लाउखेडी गांधी नगर भोपाल के पास देखा गया है मुखबिर द्वारा सूचना पर तत्काल टीम बनाकर घेराबंदी कर मौके से आरोपी धर्मेन्द्र कुशवाह को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
पकडे गये आरोपी का नाम -
01 धर्मेन्द्र कुशवाह पिता स्व मोर मुकुट कुशवाह उम्र 27 साल नि- ग्राम सोखना वार्ड नं 16 हाथरस (उ.प्र)
सराहनीय योगदान-थाना प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी, उनि आर.बी. शर्मा, उनि अयाज चांदा, सउनि- रामभारत सुमन, प्रआर श्रीकृष्ण कटारिया, प्रआर- अनुराग पटेल, प्रआर ऋषि दुबे, आरक्षक युवराज की सराहनीय भूमिका रही।
What's Your Reaction?