नाबालिग बच्चे के चाचा ने कियाअपराहन थाना ऐशबाग त्वरित कार्यवाही करते हुये 04 घंटे में किया गिफ्तार

Feb 24, 2024 - 18:11
Feb 24, 2024 - 18:26
 0  100
नाबालिग बच्चे के चाचा ने कियाअपराहन थाना ऐशबाग त्वरित कार्यवाही करते हुये 04 घंटे में किया गिफ्तार

थाना ऐशबाग //

*नाबालिग बच्चे के चाचा ने किया अपराहन को त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गिरफ्तार*

*घटना का विवरण–* दिनांक 22.02.24 फरियादिया उम्र 39 साल नि. बागफरहत आफजा थाना ऐशबाग भोपाल ने अपने पति के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आज दिनांक 22/02/24 के शाम 07.25 बजे लगभग मैं अपने घर पर थी मेरी दोनो बेटिया एवं मेरा बेटा घर पर ही थे उसी समय मेरा देवर शादाब हसन मेरे घर के अंदर कमरे में आया जो अपने हाथ में छुरी लिये हुये था मुझसे बोलने लगा कि मैं तुम्हारे बेटे को ले जा रहा हूँ और मुझे छुरी दिखाते हुये बोला कि तुम में दम है तो मुझे रोक लो जो मुझे रोकेगा मैं उसकी सांसे बंद कर दूंगा और मेरे बेटे समर हसन को पारिवारिक रंजिश के कारण लेकर चला गया ।

 मैं शादाब हसन के हाथ में रखी छुरी मुझे मार न दे इस कारण मैं डर गई थी और मेरे बेटे को ले जाने से नहीं रोक पाई, की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 84/2024 धारा 363,458 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

*पुलिस कार्यवाहीः-*

       घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर नगरीय पुलिस भोपाल, पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री रामजी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुनील श्रीवास्तव जहांगीराबाद संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आशीष सप्रे के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की धर पकड की गई ।

          पुलिस टीम द्वारा अपहरण कर्ता की गिरफ्तारी एवं अपहृता बालक को अपहरण कर्ता से मुक्त करानें हेतु तत्काल घेराबन्दी की गई एवं आरोपी शादाब हसन पुत्र मसकूद हसन उर्फ मसूद खान उम्र 36 साल नि.शानू का मकान वाग फरहत अफजा ऐशवाग भोपाल को बडी मेहनत व मशक्कत कर तकनीकी सहायता से केवडे का वाग थाना तलैया से गिरफ्तार किया जाकर अपहृता बालक उम्र 08 साल को अपहरण कर्ता आरोपी से मुक्त करा कर माता-पिता के सुपूर्द किया गया तथा आरोपी को न्यायायलय पेश किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपीः- शादाब हसन पुत्र मसकूद हसन उर्फ मसूद खान उम्र 36 साल नि.शानू का मकान वाग फरहत अफजा ऐशवाग भोपाल।

जप्तिः- लोहे की एक धार-दार छुरी ।

धर पकड में शामिल पुलिस टीम- निरीक्षक आशीष सप्रे ,सउनि बसीम राजा, का.प्रआर 38 लोकेन्द्र सिंह आर.3659 प्रयाग कुमार आर. 3333 अशीष दुबे आर.3261 पंकज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319