क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पाक्सो एक्ट में आठ साल से फरार आरोपी को गोवा से किया गिरफ्तार

Jan 30, 2024 - 15:44
 0  170
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पाक्सो एक्ट में आठ साल से फरार आरोपी को गोवा से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पाक्सो एक्ट में आठ साल से फरार आरोपी को गोवा से किया गिरफ्तार*

 आरोपी ने नाबालिक पीड़िता को आठ साल पहले डरा धमकाकर गोवा में कई होटलो में कराया था देह व्यापार 

 आरोपी ने पीड़िता को दिल्ली, गोवा, सूरत, देहरादून, मसूरी जबरन भेजकर करवाता था देह व्यापार ।

 आरोपी के विरुद्ध धारा 363,366(क),376(2ढ), 372, 373, 506, 323,294,342,34 भादवि. एवं 5/6 पास्को एक्ट में पंजीबद्ध था अपराध ।  

 आरोपी आकाश जैसवाल आठ साल से था फरार । 

 आरोपी आकाश ने नाबालिक पीड़िता की मासूमियत का फायदा उठाकर जबरन धकेला था देह व्यापार में ।

 फरार आरोपी आकाश कई बार दबिश देने के बाद भी था गिरफ्त से बाहर । 

 क्राईम ब्रांच टीम ने साउथ,नार्थ गोवा की कई होटलो मे रैकी कर किया आरोपी आकाश जैसवाल को गिरफ्तार

 शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अनुराग शर्मा द्वारा लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है । 

             उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को लंबे समय से पाक्सो एक्ट में फरार आरोपी की तलाश पतारसी में लगाया था ।

क्राइम ब्रांच की टीम को फरियादी द्वारा थाना जीआरपी जबलपुर मे अपनी नाबालिक पुत्री के अपहरण संबंधित रिपोर्ट करवाई था जिसमे पीड़िता की दस्तयाबी उपरांत पीड़िता द्वारा अपने कथनो मे बताया गया कि भोपाल की रहने वाली साक्षी शर्मा द्वारा माडलिंग का लालच देते हुये जबरन गंदा काम करवाते हुये उसके वीडियो बना लिये तथा वीडियो वायरल करने को लेकर तथा डरा धमकाकर कई जगह गंदा काम करवाया जिसने जबरन गोवा निवासी आकाश जैसवाल के पास भेजा जहां आकाश जैसवाल के द्वारा बाघा बीच ,कंलगूट बीच,कांदोलिम बीच मे कई जगह जबरन रखवाया गया तथा कई लोगो के साथ देह व्यापार को मजबूर किया गया आकाश के द्वारा दिल्ली ,देहरादून ,मसूरी भी जबरन भेजकर देह व्यापार करवाया गया । 

घटना स्थल भोपाल से शुरु होने से फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना क्राईम ब्रांच भोपाल मे अप.क्र. 65/16 धारा 363,366(क),376(2ढ), 372, 373, 506, 323,294,342,34 भादवि.एवं 5/6 पास्को एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना आरोपिया साक्षी शर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा फरार आरोपी आकाश जैसवाल की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये । लगातार प्रयास उपरांत क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा गोवा पहुचकर कई होटलो पर रैकी उपरांत आकाश जैसवाल को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की l

                                           *आरोपी की जानकारी:-*

क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता व्यवसाय

01 आकाश जैसवाल पिता रामगोपाल जैसवाल उम्र-38 साल नि. म.न.201 देवा श्री ग्रीन अल्टो पुरवरिन नार्थ गोवा बीई होटल संचालकl

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी अशोक मरावी, निरीक्षक किरण मरावी ,उनि मिथलेश भारद्वाज , प्रआर. संतोष परिहार, प्रआर अनंत सोमवंशी, प्रआर. योगेन्द्र पंथी, प्रआर. प्रआर. नीतेश,प्रआर.विक्रम पचवारिया, प्र.आर.राजेन्द्र सिंह आर. जितेन्द्र चंदेल ,आर.नीरज यादव ,म.आर मनीषा राठौर ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319