बैरागढ पुलिस ने दुकान मे घुसकर नगदी चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Feb 9, 2024 - 21:19
 0  233
बैरागढ पुलिस ने दुकान मे घुसकर नगदी चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना बैरागढ भोपाल//

*बैरागढ पुलिस ने दुकान मे घुसकर नगदी चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।*

गिरफ्तारशुदा आरोपी से बरामद किया 34350 रूपये की नगदी ।

शौक पूरा करने के लिये दिया था घटना को अंजाम ।

दिनाँक 07.02.24 को फरियादी राकेश मनसुखानी पिता गोविंदराम उम्र 45 साल निवासी न्यू 8/94 बैंक आफ बडौदा के सामने बैरागढ ने रिपोर्ट किया कि उसकी दुकान का ताला तोडकर नगदी 52000/-रुपये व दो डीवीआर कुल कीमत 63000/- का कोई अज्ञात चोर दुकान की सीढियों की दीवाल तोडकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैरागढ में अपराध क्रमाँक 59/2024 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान माल मुल. की सुराग पतारसी हेतु टीम गठित कर मुखबिर लगाये गये जो पतारसी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति डीवीआर सस्ते दाम में बेचने के लिये सीहोर नाके के पास बात कर रहा है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी तथा अप.क्र. 59/24 धारा 457/380 भादवि में चोरी गये डीवीआर के संबंध में कडाई से पूछथाछ करने पर जुर्म स्वीकार किया आरोपी श्याम ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर उम्र 22 साल निवासी आरामशीन रोड बैरागढ भोपाल के कब्जे से दो डीवीआर व नगदी 34350 रूपये बरामद किया गया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।   

गिरफ्तार आरोपी- श्याम ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर उम्र 22 साल निवासी आरामशीन रोड बैरागढ भोपाल

बरामद संपत्ति- नगदी 34350 रूपये व 02 टुटी हुई डीवीआर ।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बैरागढ निरीक्षक के. एस. रन्धावा, प्र.आर. दीपक गुरबानी, प्रआर. शकील खान,प्र.आर. मनीष त्रिपाठी, आर. श्रवण, आर. तरूण ने सराहनीय भूमिका निभाई है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319