थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा 13 वर्षीय अपहरण की लड़की को मथ आरोपी के साथ 03 दिन में किया दस्तयाब
थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा 13 वर्षीय अपहरण की लड़की को मथ आरोपी के साथ 03 दिन में किया दस्तयाब
थाना गांधी नगर में दिनांक 10.01.2024 को अपनी अवयस्क लड़की उम्र 13 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 09.01.2024 के 12.00 बजे से रात्री 23.45 बजे के बीच अपहरण कर कही ले जाने की रिपोर्ट की जिस पर अपराध क्र.11/2024 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय जोन-4 एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना स्तर पर विवेचना एवं अपहृता व अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी गांधी नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। दिनांक- 13.01.2024 को मुखबिर से सूचना मिली की बेनजीर ग्राऊण्ड के पास खण्डार में अपहृता किसी व्यक्ति के साथ देखी गई है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तलाश की गई जो अपहृता एक व्यक्ति विशाल मराठा के साथ बेनजीर ग्राऊण्ड के पास खण्डार में मिली जिसे दस्तयाब कर पुछताछ की गई जिसने विशा मराठा द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाना एवं उसके साथ शादी का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध स्थापित करना बताया जिस पर अपहृता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा प्रकरण में धारा 366.376 भादवि एंव पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया तथा प्रकरण में आरोपी विशाल मराठा को गिरफ्तार किया गया।
नोट :- आरोपी विशाल जगताप मराठा बाना टीटीनगर भोपाल के अपराध क्र. 724/23 धारा 363,366,376 भादवि एवं पाक्सो एक्ट में फरार था जिसकी अग्रिम कार्यवाही करने हेतु धाना टीटीनगर भोपाल को सूचना दी गई है।
आरोपी का नाम-
01. विशाल जगताप मराठा पित्ता ओमकार मराठा उम्र 22 साल निवासी बंजारा बस्ती से.नं. 03 नई बस्ती गांधीनगर भोपाल।
सराहनीय योगदान- थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण त्रिपाठी, उनि आर. बी शर्मा, सउनि रामभारत सुमन सउनि (कार्य) लक्ष्मी, प्रजार 295 श्री कृष्ण कटारिया, प्रआर- 2651 अनुराग पटेल, आरक्षक- 2912 बुवराज, आर. 1620 महेवर सिंह, आर-3060 रोहित चन्द्रवंशी, म.आर. 4015 राधा मेवाड़ा मआर. 4052 वर्षा रघुवंशी द्वारा अथक प्रयासों एवं सूझ-बूझ से अपहता की दस्तयाबी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
What's Your Reaction?