थाना छोला मंदिर भोपाल. *दोस्त बन गए युवक की जान के दुश्मन, लड़ाई मे युवक की हत्या*

Nov 9, 2024 - 23:40
 0  770
थाना छोला मंदिर भोपाल.             *दोस्त बन गए युवक की जान के दुश्मन,  लड़ाई मे युवक की हत्या*

थाना छोला मंदिर भोपाल. *दोस्त बन गए युवक की जान के दुश्मन, लड़ाई मे युवक की हत्या*

एंकर भोपाल में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना श छोला इलाके में हुई। मृतक विनीत सेन और उसके दोस्त जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, तभी उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक दोस्त ने अपने भाई और साथियों को बुला लिया और विनीत पर हमला कर दिया।दरअसल, विनीत और उसके दोस्त एक ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे। तभी उनमें से दो के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने अपने साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने आकर विनीत पर चाकुओं से हमला कर दिया। विनीत को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस के अनुसार मृतक विनीत सेन एक स्थानीय सैलून में काम करता था।उसके दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने पहले कंकाली मंदिर में दर्शन किए और शुक्रवार की आधी रात के बाद घर लौट रहे थे। तभी किसी बात पर अजय खटीक से उसका विवाद हो गया बात इतनी बढ़ गई की अजय ने साथियो के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319