थाना एम पी नगर द्वारा आयुर्वेदिक दवा बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो वर्ष से फरार आरोपीगण को किया गिरफ्तार
थाना एमपी नगर
*•एम पी नगर पुलिस को मिली सफलता।*
*• थाना एम पी नगर द्वारा आयुर्वेदिक दवा बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो वर्ष से फरार आरोपीगण को किया गिरफ्तार।*
• आरोपीगण महाराष्ट्र व अन्य राज्य के हैं निवासी ।
• वारदात करने के इरादे से पुनः भोपाल आये आरोपी को किया एम पी नगर पुलिस ने गिरफ्तार।
• आरोपीगण द्वारा आयुर्वेदिक इलाज कराने के नाम पर दवा उपलब्ध कराने के एवज में आम जनता से करते थे धोखाधड़ी।
• आरोपीगण ने आयुर्वेदिक दवा के नाम पर कुल 7 लाख 51 हजार रूपये की धोखाधड़ी की ।
• घटना दिनांक से ही फरार थे आरोपीगण ।
• नाम परिवर्तित कर लोगो से मिलते थे आरोपी।
• आरोपीगण के समूह में महिलाएं भी थी शामिल।
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन- 2 श्रीमति श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री महावीर मुजाल्दे के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त एम पी नगर श्री अक्षय चौधरी एवं थाना प्रभारी एम पी नगर श्री जय हिंद शर्मा के निर्देशन मे टीम गठित कर आरोपी की तलाश पतारसी मे लगाया गया था।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* थाना एम पी नगर भोपाल मे वर्ष 2021 मे फरियादी तथा अन्य आवेदक द्वारा परिवार के इलाज के दौरान आरोपीगण द्वारा आयुर्वेदिक इलाज व दवा के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के संबध मे रिपोर्ट किया था जिस पर आरोपीगण के विरूद्ध थाना एम पी नगर मे अपराध क्रमांक 188/22 धारा 420, 120 बी भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था !
विवेचना के दौरान प्रकरण के एक आरोपी को गिरफ्तार को पूर्व मे पूणे से गिरफ्तार किया गया था तथा शेष आरोपीगण घटना दिनांक से ही फरार थे।
घटना का तरीका आरोपीगण द्वारा ऐसे लोगो को टारगेट किया जाता था जिनके परिवार मे किसी व्यक्ति को गंभीर बीमारी हो और जो परेशान हों ऐसे व्यक्तियों का आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर मंहगी मंहगी आयुर्वेदिक दवाईयां देकर स्वस्थ होने का पूर्ण आश्वासन देकर करते थे लोगो के साथ घोखाधड़ी । आरोपीगण अपने समूह मे महिला साथी भी रखते थे।
आरोपीगण की पृष्ठिभूमि विवेचना के दौराने विवेचना आरोपी अर्जुन वेंकटेश को गिरफ्तार किया गया तथा फरार आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किये गये। लगातार प्रयास उपरांत एम पी नगर पुलिस की टीम द्वारा कोलार भोपाल से रैकी उपरांत आरोपीगण शांता गुर्गाप्पा वेदू, करन यलप्पा वेदू, अनिल दुर्गप्पा वेदू को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।
*आरोपी की जानकारी-*
1. शांता दुर्गाप्पा वेदू निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र ।
2. करन यलप्पा वेदू निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र ।
3. अनिल दुर्गाप्पा वेदू निवासी कोल्हापुर महाराष्ट्र ।
*सराहनीय भूमिका –* थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा, उनि कुलदीप खरे, सउनि सुनील आरख, प्र.आर. अर्जुन गौर, प्र. आर. रश्मि धारू, आर. विश्वनाथ , आर. विपिन सिंह, आर. महेन्द्र
What's Your Reaction?