थाना कमला नगर एवं जहांगीराबाद पुलिस ने चार पहिया वाहनो के कांच फोडने वाले आरोपियो को किया गिरफ्तार
थाना कमला नगर एवं जहांगीराबाद पुलिस ने चार पहिया वाहनो के कांच फोडने वाले 06 आरोपियो को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*
• दो आरोपियों पर चोरी , एनडीपीएस , मारपीट , लूट , अडीबाजी, तोडफोड के दर्ज है अपराध
• थाना कमला नगर ,कोलार व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र मे रात्रि के समय की थी वाहनो मे तोडफोड़
• आरोपियो ने नशे की हालत मे दिया था वारदात को अंजाम
• आरोपियो ने घटना से पहले जहांगीरावाद मे मनायी थी दोस्त के जन्मदिन की पार्टी
घटना का विवरण- दिनांक 07-08.01.2024 की दरमियानी रात्रि मे अज्ञात बदमाश द्वारा रात्रि के समय थाना जहांगीराबाद बैंक कालोनी तथा डी सेक्टर नेहरू नगर मे चार पहिया वाहनो मे तोडफोड की गई थी, जिस संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर आरोपियो की शतप्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्रा व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा समुचित दिशा निर्देश दिये गये है।
उक्त अनुक्रम मे श्री रामजी श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त जोन-01 भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिसउपायुक्त जोन-01 श्रीमान शशांक एवं सहायक पुलिस आयुक्त टीटीनगर संभाग भोपाल श्रीमान चंद्रशेखर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना कमला नगर निरीक्षक निरुपा पाण्डेय एवं थाना प्रभारी जहांगीरावाद अजय तिवारी और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए वाहनो मे तोड फोड करने वाले फरार आरोपियो को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया l
घटना का संक्षिप्त विवरण – 1- फरियादी मनीष होतवानी नि. डी सेक्टर नेहरू नगर ने दिनांक 08.01.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि मेरी क्रेटा कार रात्रि मे घर के सामने खडी कि थी जब मै सुबह उठा और बाहर जाकर अपनि गाडी देखी तो मेरी गाडी के कांच फुटे थे फुटी हुआ कांच गाडी के चारो तरफ बिखरे पडे थे कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी गाडी तोड फोड करके चली गया कि रिपोर्ट पर मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
2- फरियादी रमेश यादव नि. वसुंधरा कालोनी ने थाने आकर रिपोर्ट किया कि रात्रि मे मेरी तथा मेरे पडोसियो की चार पहिया वाहनो मे लगभग 06 वाहनो मे तोड फोड हुई कि रिपोर्ट पर मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण –
1. अनिकेत उर्फ विक्की राजपूत पिता घनश्याम राजपूत उम्र 22 साल बैंक कालोनी जहांगीरावाद भोपाल
2. शिवा रेड्डी उर्फ सुनील पिता श्रीराम वावू उम्र 23 साल म.न. 169 पलाश होटल के पीछे बाणगंगा थाना टीटी नगर भोपाल
3. वजरंगी उर्फ अनिकेत उर्फ चन्द्रभूषण अहिरवार पिता राजेश अहिरवार उम्र 27 साल म.न. 11 पुरानी गल्ला मंडी जहांगीरावाद भोपाल
4. विधि विरोधी वालक
5. यश जैन पिता संजय जैन उम्र 19 साल नि. ई 7 अरेरा कालोनी 11 नंवर के पास थाना हबीबगंज
6. विनय कुशवाह नि. राहुल नगर (फरार)
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी निरीक्षक अजय तिवारी थाना जहांगीरावाद थाना प्रभारी सुश्री निरूपा पाण्डेय थाना कमला नगर उनि शैलेन्द्र सिंह सउनि मो. सादिक सउनि राजेन्द्र यादव , प्रआर 517 एहसान , प्रआर प्रआर 999 मिलन वागरी , 1621 दिनेश सिंह , 947 मुकेश , 1651 छत्रपाल सिंह , प्रआर 2298 दुर्विजय सिंह , आर. 1241 कमलेश , आर. 595 अरविंद , आर. 3378 प्रेमशंकर , आर. 3483 नीरज की सराहनीय भूमिका रही है ।
नेहरू नगर व्यापारी संघ द्वारा कमला नगर पुलिस को किया गया सम्मानित -
What's Your Reaction?