राज्यसभा में भी शुक्रवार को भोजनावकाश पश्चात कार्यवाही दो बजे से शुरु होगी

Dec 8, 2023 - 19:18
 0  55
राज्यसभा में भी शुक्रवार को भोजनावकाश पश्चात कार्यवाही दो बजे से शुरु होगी

 राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शुक्रवार को भी भोजनावकाश के पश्चात राज्यसभा की कार्यवाही लोकसभा की भांति दो बजे से पुनः आरंभ होगी।

द्रमुक के तिरुचि शिवा ने शुक्रवार को शून्य काल के दौरान सदन में कहा कि आज की कार्य सूची में सदन की कार्यवाही भोजन अवकाश के बाद दो बजे शुरू करना निर्धारित किया गया है‌ लेकिन परंपरागत रूप से राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दो बजकर 30 मिनट पर आरंभ होती है। इसे नहीं बदला जाना चाहिए। एक अन्य सदस्य ने कहा कि इस दिन मुसलमान सदस्य नमाज पढ़ने जाते हैं।

इस पर श्री धनखड़ ने कहा कि संसद के पिछले सत्र से ही भोजन अवकाश के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को दो बजे से आरंभ हो रही है। यह नयी शुरुआत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही दो बजे से आरंभ हो सकती है और उस सदन में भी सभी धर्म के सदस्य शामिल हैं। इसलिए राज्यसभा में भी भोजन आकाश के बाद कार्यवाही भी दो बजे से आरंभ होगी।




What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319