राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरु

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरु

Dec 12, 2023 - 22:11
 0  55
राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरु

जयपुर 12 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक दल की बैठक शुरु हो गई हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई बैठक में पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ मौजूद है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद है।

इससे पहले श्री राजनाथ सिंह सहित तीनों पर्यवेक्षकों का जयपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक से पहले सुबह से ही विधायकों का भाजपा कार्यालय पहुंचने का सिलसिला शुुरु हुआ और दोपहर एक बजे तक सभी विधायक बैठक के लिए कार्यालय पहुंच गय थे।

बैठक सायं चार बजे शुरु होनी थी लेकिन उससे करीब 20-25 मिनट पहले ही शुरु हो गई। बैठक के बाद नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने की संभावना है।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319