रामपुर में मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने में किसान नेता गिरफ्तार

रामपुर में मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने में किसान नेता गिरफ्तार

Dec 12, 2023 - 21:45
 0  49
रामपुर में मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने में किसान नेता गिरफ्तार

रामपुर 12 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू टिकैत) के महासचिव हसीब अहमद को माल गोदाम चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
हसीब अहमद को लखनऊ से लौटते समय माल गोदाम चौराहे से किया गिरफ्तार किया है। हसीब अहमद को सिविल लाइंस पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेशी के लिए लाया गया है।
दरअसल, हसीब अहमद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभ्रद टिप्पणी करते एक वीडियो वायरल हुआ था। पांच महीने पहले किसानों की सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में हसीब अहमद ने माफी भी मांग ली थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें हसीब अहमद ने कहा था “ हम सरकारें बनाते हैं और बिगाड़ते हैं।” इसके बाद उन्होंने पीएम पर अभद्र टिप्पणी की थी।
इस मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस कर रही है। आज सुबह किसान नेता हसीब अहमद को लखनऊ से वापिस आते वक्त सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हसीब अहमद को कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319