विदिशा जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 78़ 31 प्रतिशत हुआ मतदान
आधिकारिक जानकारी के अनुसार विदिशा विधानसभा सीट के लिए 76.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
विदिशा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज विदिशा जिले की सभी पांचों विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान हुआ, कही कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं हैं। जिले में शाम 6 बजे तक 78़ 31 प्रतिशत मतदान हुआ।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार विदिशा विधानसभा सीट के लिए 76.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह गंजबासौदा में 80.66 प्रतिशत, कुरवाई 77.20 प्रतिशत, सिरोंज 76.51 प्रतिशत और शमशाबाद 80.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।
What's Your Reaction?