आज का दिन इतिहास में लोकतंत्र का काला दिन लिखा जायेगा।*

आज का दिन इतिहास में लोकतंत्र का काला दिन लिखा जायेगा।*
*भाजपा की एजेंसी ने अनैतिक रूप से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया।*
*केजरीवाल सिर्फ नाम नहीं विचारधारा है।*
*मोदी जी देश में सिर्फ अरविंद केजरीवाल से डरते हैं।*
*अरविंद केजरीवाल जी के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे, उनकी विचारधारा को कैसे गिरफ्तार करोगे मोदीजी ?*
*करोड़ों लोग जो भाजपा को वोट देते थे अब भाजपा के खिलाफ वोट देंगे।*
भोपाल।। अरविंद केजरीवाल की ग्राफ्तारी के विरोध में आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों सहित, भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने प्रर्दशन किया, प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव सुमित चौहान ने बताया केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार विपक्ष पर हमला कर खत्म करने में लगी हुई है। पहले झारखंड के मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल देर रात ग्रिफ्तार कर लिया गया, इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सतेंद्र जैन, और विजय नायर को केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने फर्जी शराब नीति में ग्रिफ्तार कर चुकी है।
केन्द्र की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को INDIA गठबंधन के बनते ही अपनी हार नजर आ रही हैं।
दिल्ली का फर्जी शराब नीति घोटाले में ईडी और सीबीआई 15 महीनों के बाद आज तक एक ढेले भर का कोई एक सबूत नहीं दे पाई । सुप्रीम कोर्ट के लगातार सबूत मांगने पर न तो कोई सबूत दे पाई।
यह केस एक दम निराधार है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी पार्टी की स्वछ ईमानदार छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकार बंधुओं से बात करते समय जिला अध्यक्ष हरीश पाठक ने कहा नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरते है इसलिए लगातार केजरीवाल सरकार पर हमले किए जा रहे है। भाजपा की एजेंसी ने अनैतिक रूप से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया आप अरविंद केजरीवाल जी के शरीर को तो गिरफ्तार कर सकते हो लेकिन उनकी विचारधारा को कैसे गिरफ्तार करोगे
*मिडिया सेल*
*आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश
What's Your Reaction?






