थाना निशातपुरा एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नकबजन गैंग को पकडा* *गैंग से 6 चोरी का खुलासा कर 7 लाख रूपये से अधिक का माल किया बरामद

Aug 16, 2024 - 22:15
 0  639
थाना निशातपुरा एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नकबजन गैंग को पकडा*  *गैंग से 6 चोरी का खुलासा कर 7 लाख रूपये से अधिक का माल  किया बरामद

थाना निशातपुरा एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नकबजन गैंग को पकडा*

*गैंग से 6 चोरी का खुलासा कर 7 लाख रूपये से अधिक का माल किया बरामद*

      घटना का विवरण- दिनांक- 9/8/24 को थाना निशातपुरा भोपाल मे शिकायतकर्ता राज मिश्रा निवासी- शिव नगर कालोनी भोपाल ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि 80 फिट रोड स्थित मेरी दुकान में रात के समय किन्ही अज्ञात चोरो ने दुकान की दीवाल फोडकर उसमे घुसकर कैमरे , बैग, स्मार्ट वांच , प्ले स्टेशन गेम , मोबाईल फोन , डी जे मशीन व अन्य सामान चोरी किया है । शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर थाना निशातपुरा मे अप क्र- 726/24 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस के अंर्तगत पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया ।

      थाना प्रभारी निशातपुरा भोपाल के नेतृत्व मे थाना के स्टाफ की टीम गठित की गई । टीम द्वारा क्राईंम ब्राच से गठित टीम के साथ संयुक्त रूप से प्रकरण के घटनास्थल से सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त किये गये तथा प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही थी , तभी जानकारी प्राप्त हुई कि एक लडका हाऊसिंग बोर्ड पर एक केमरा और कुछ इलेक्ट्रानिक सामान सस्ते दामो मे बेचने आया है , जिस सूचना की तस्दीक टीम द्वारा की गई तो आरोपी प्रीतम रैकवार को उक्त अपराध मे चोरी किये सामान केमरा ,घडी ,मोबाईल फोन , हार्ड डिस्क के साथ पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया तथा संदेही से पूछताछ की गई तो उसने उक्त अपराध की घटना अपने अन्य साथी राजा ठाकुर , अनुज उर्फ अन्न श्रीवास के साथ करना बताया । आरोपी से की गई पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियो की धर पकड कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया तथा आरोपीगण से उक्त प्रकरण मे चोरी किया सामान विधिवत् जप्त किया गया , आरोपीगण से अन्य अपराधो मे भी पूछताछ करने के लिये माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपीगण से पूछताछ की गई तो आरोपीयो ने थाना निशातपुरा क्षेत्र में 5 अन्य चोरीयो की वारदातो को अंजाम देना स्वीकार किये , जिनसे पूछताछ पश्चात थाना निशातपुरा के अन्य 5 अपराधो का माल बरामद करने मे सफलता हासिल की गई है । प्रकरण के अनुसंधान के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि तीनो आरोपीयो के पूर्व आपराधिक रिकार्ड है । जो आदतन अपराधी है। आरोपीगण ने संगठित होकर गैग बनाकर कई घटनाए घटित की है , जिस सबंध मे नवीन कानूनो के अनुसार आरोपीगण के विरूद्ध संगठित अपराध की धारा 112 बी एन एस के अनुसार कार्यवाही की गई है ।

आरोपीयो के नाम – 1- प्रीतम रैकवार पिता प्यारेलाल रैकवार उम्र- 20 साल निवासी- म.न. 339 अंजली यादव स्कूल

                     के पास प्रीत नगर छोला मंदिर भोपाल ।

                 2- राजा खंगार उर्फ राजा ठाकुर पिता मोहर सिंह ठाकुर उम्र- 19 साल निवासी- म.न. 340 गली

                     नबंर01 शिव शक्ति नगर छोला मंदिर भोपाल ।

                 3- अनुज श्रीवास उर्फ अन्नू पिता विजय वीर सिंह उम्र- 20 साल निवासी- गली नबंर 07 शिव

                    शक्ती नगर छोला मंदिर भोपाल

आरोपीगण का तरीका वारदात- आरोपीगण एक ही मोहल्ले के निवासी जो सभी आपराधिक किस्म के है , सभी आरोपियो

                          ने संगठित होकर चोरी की घटनाए की है । जो रात्री के समय दीवाल तोडकर , ताला

                          तोडकर , सुने घरो व दुकानो मे प्रवेश करके अपराध घटित करते है ।

किन अपराधो का मशरूका बरामद किया गया है

क्र अपराध क्र धारा थाना बरामद मशरूका मूल्य

1 726/24 331(4),305(ए) बी एन एस निशातपुरा इलेक्ट्रानिक सामान , मोबाईल फोन ,स्मार्ट वाच , मिक्सर मशीन , प्ले स्टेशन गेम व अन्य कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये

2 11/24 457/380 भादवि निशातपुरा सोने व चांदी के जेवर कीमती लगभग 95 हजार रूपये

3 594/24 457/380 भादवि निशातपुरा इलेक्ट्रीक सामान , मोटर कीमती लगभग 50 हजार रूपये

4 696/24 331(4),305(ए) बी एन एस निशातपुरा किराना सामान , गुटखा कीमती लगभग 10 हजार रूपये

5 89/24 379 भादवि निशातपुरा सायलेंसर कीमती 50 हजार रूपये

6 139/24 379 भादवि निशातपुरा सायलेंसर कीमती 50 हजार रूपये

                    सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश दुबे, उनि राजेन्द्र सोलंकी , सउनि सतेन्द्र चौबे , प्रआर.1408 मोहन श्रेष्ठ, प्रआर 709 शेख फिरोज , प्रआर.960 चतरसिंह, आर.1888 मनीष उपाध्याय, आर.1507 योगेन्द्र शर्मा , आर.1532 जितेन्द्र सिकरवार, आर. 3406 विनीश यादव, आर. 3767 विपिन, आर 87 महेश मालवीय, आर 3500 मोहन पटेल तथा क्राईम ब्रांच के निरीक्षक सुनील मेहर, उनि लोक पाल यादव , सउनि अविनाश दुबे , आर. 2598 गौतम कुमार की सराहनीय भूमिका रही है ।

आरोपियो को पूर्व आपराधिक रिकार्ड

            प्रीतम रैकवार पिता प्यारेलाल रैकवार उम्र- 20 साल निवासी- म.न. 339 अंजली यादव स्कूल

                      के पास प्रीत नगर छोला मंदिर भोपाल

क्र अप.क्र धारा थाना रिमार्क

1 174/21 457/380 भादवि हनुमानगंज न्याया विचाराधीन

2 671/21 457/380 भादवि अशोका गार्डन न्याया विचाराधीन

3 932/21 25 आर्म्स एक्ट गोविंदपुरा न्याया विचाराधीन

4 933/21 457/380 भादवि गोविंदपुरा न्याया विचाराधीन

5 152/24 379 भादवि बाग सेवनियां न्याया विचाराधीन

6 154/24 379 भादवि बाग सेवनिया न्याया विचाराधीन

7 208/24 457/380 भादवि 25 आर्म्स एक्ट बागसेवनियां न्याया विचाराधीन

8 226/24 380,461,411 भादवि गोविंदपुरा न्याया विचाराधीन

               राजा खंगार उर्फ राजा ठाकुर पिता मोहर सिंह ठाकुर उम्र- 19 साल निवासी- म.न. 340 गली

                     नबंर01 शिव शक्ति नगर छोला मंदिर भोपाल

क्र अप.क्र धारा थाना रिमार्क

1 208/24 457/380 भादवि 25 आर्म्स एक्ट बागसेवनियां न्याया विचाराधीन

2 388/24 25आर्म्स एक्ट छोला मंदिर न्याया.विचाराधीन

अनुज श्रीवास उर्फ अन्नू पिता विजय वीर सिंह उम्र- 20 साल निवासी- गली नबंर 07 शिव

                    शक्ती नगर छोला मंदिर भोपाल

क्र अप.क्र धारा थाना रिमार्क

1 406/22 302 भादवि एस सी एस टी एक्ट छोला मंदिर न्याया विचाराधीन

2 146/24 34 आबकारी एक्ट छोला मंदिर न्याया.विचाराधीन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319