5 साल की मासूम लापता बच्ची की मिली पानी की टंकी में लाश

Sep 27, 2024 - 03:20
 0  632
5 साल की मासूम लापता बच्ची की मिली पानी की टंकी में लाश

5 साल की मासूम लापता बच्ची की मिली पानी की टंकी में लाश

पुलिस की सघन सर्चिंग एवं चैकिंग से आरोपी लाश को नहीं ले जा पाया घर के बाहर

घटना का विवरण–दिनांक 24.09.2024 को फरयादिया द्वारा थाना शाहजहांनाबाद भोपाल में अपनी पांच बर्षीय बेटी के बिना बताये घर से चले जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराई थी । जिस पर थाना शाहजहाँनाबाद भोपाल मे गुम इंसान क्रः- 48/2024 कायम कर जाँच मे लिया गया दौराने जाँच सूचक सीमा भालसे से पूछताछ कर कथन लेख किये गये जिसने अपने कथन मे बताया कि मेरी मल्टी में मच्छरों की दवा छिडकने के लिये कुछ लोग आये थे ,उसी के बाद से मेरी लडकी का कोई पता नही चल रहा है । गुम इंसान जाँच पर दवा छिडकने के लिये कुछ लोग आये थे, उसी के बाद से मेरी लडकी का कोई पता नही चल रहा है । गुम इंसान जाँच पर अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहृत कर ले जाने की शंका पर से अज्ञात आरोपी द्वारा अपराध धारा 137(2)BNS का घटित करना पाया जाने से अपराध क्रमांक 525/24 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु आदेशित किया । क्राइम ब्रांच की पूरी टीम को भी इस संवेदनशील अपराध में पतारसी हेतु लगाया गया था ।

घटना में पुलिस आयुक्त के द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया । सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मदद से घटना की पतारसी, तलाशी एवं पड़ताल के लिये 48 घंटें निरंतर अभियान चलाया गया । क्षेत्र के आसपास के कई सीसीव्ही फुटेज खंगाले गये । कई घंटो बैठकर सीसीटींव्ही फुटेज की पड़ताल की गई । कई लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ पुलिस द्वारा की गई । पुलिस लगातार सभी फ्लेटों की तलाशी ले रही थी तभी पुलिस को को इस पूरे फ्लेट की बारीकी से तलाश करने पर छुपी हुई छत के अंदर अदृश्य स्थान पर एक संदिग्ध पानी की टंकी, टॉड़ पर दिखाई दी, जिस पर दो सिपाहियों को चढ़ाकर मेहनत के बाद नीचे उतारा गया । टंकी नीचे उतारते ही प्रथम दृष्टया किसी मृत शरीर की शंका हुई जिसकी पुष्टि कपड़ा हटाने से हुई । मृतिका का शव पोस्ट मार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है जहां पर उसका पोस्ट मार्टम जारी है रिपोर्ट पश्चात अन्य तथ्यो का खुलासा होगा ।

जिस फ्लेट से पुलिस को मृतिका का शरीर बरामद हुया उसमे बसंती बाई पति अमर निहाले उम्र 55 वर्ष उसकी लड़की चंचल के साथ निवास करती है । उनके साथ में उसका पुत्र अतुल निहाले पिता अमर सिंह निहाले उम्र 32 वर्ष भी निवास करता है । आरोपी घटना के बाद घर से फरार हो गया था जिसको क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा । अतुल स्थाई रुप से निवासी अंबेडकर मोहल्ला मोहम्मदपुर तहसील गोगांवा जिला खरगोन का निवासी है । अतुल पांच माह पहले अपने मूल निवास खरगोन जिले से यहां आया हुआ है । अतुल आपराधिक प्रवृत्ति का है और महिला उत्पीड़न में अप.क्र 232/20 धारा 294,354 डी भादवि थाना गोगांवा जिला खरगोन में जेल काट चुका है । आरोपी के द्वारा पूछताछ में बालिका की हत्या कर लाश को छुपाना स्वीकार कर लिया है । आरोपी ने बताया कि वह अगर थोड़ी देर और नहीं पकड़ा जाता तो वह ट्रेन में बैठकर भाग जाता । इसके अतिरिक्त आरोपी ने यह भी स्वीकर किया कि उसने बालिका की तत्काल ही हत्या कर लाश टंकी में ले जाकर बाहर फेंकना चाहता था परंतु तत्काल पुलिस के आने के कारण लाश को ठिकाने नहीं लगा पाया । हत्या के पश्चात आरोपी नें लाश को कपडे में लपटेकर टंकी में डाल दिया, टंकी को घर में गुप्त स्थान पर छुपा दिया । उसके बाद भी आरोपी ने लाश के कई बार ठिकाने लगाने का प्रयास किया ताकि पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिले । चूकि घटना के बाद पुलिस पूरे समय घटना स्थल एवं उसके आस पास मौजूद रही इसीलिए लाश घर में मौजूद रही । जिसके कारण पूरे आपराधिक षड़यंत्र का खुलासा हो गया । माननीय मुख्यमंत्रीजी के निर्देशानुसार इस अपराध की सघन व त्वरित विवेचना हेतु एस.आई.टी. का गठन किया गया है । ताकि आरोपियों को कडी से कडी सजा शीघ्र दिलाई जा सकें ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319