मतदान के एक दिन बाद मतदान प्रतिशत बढ़कर 77.15 फीसदी हुआ

शुक्रवार को दिन में सभी 230 सीटों पर एकसाथ मतदान हुआ और 05 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाताअों में से 76़ 22 प्रतिशत लोगों द्वारा वोट डालने की सूचना आयी थी। इसके बाद से ही विभिन्न जिलों से मतदान संबंधी जानकारी अपडेट की जा रही है।

Nov 19, 2023 - 15:14
 0  8
मतदान के एक दिन बाद मतदान प्रतिशत बढ़कर 77.15 फीसदी हुआ

भोपाल,  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए रिकार्ड मतदान के एक दिन बाद आज मतदान प्रतिशत 76़ 22 प्रतिशत से बढ़कर 77़ 15 प्रतिशत हो गया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने शनिवार रात्रि काे मतदान प्रतिशत संबंधी जानकारी जारी की। इसके अनुसार सभी 230 सीटों पर 77़ 15 प्रतिशत मतदान होने की सूचनाएं हैं, लेकिन अभी भी आकड़े और अपडेट किए जा रहे हैं। इसका आशय यह है कि मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है। राज्य में इस बार के चुनाव में अब तक सबसे अधिक मतदान दर्ज हुआ है।

शुक्रवार को दिन में सभी 230 सीटों पर एकसाथ मतदान हुआ और 05 करोड़ 60 लाख से अधिक मतदाताअों में से 76़ 22 प्रतिशत लोगों द्वारा वोट डालने की सूचना आयी थी। इसके बाद से ही विभिन्न जिलों से मतदान संबंधी जानकारी अपडेट की जा रही है। इसके पहले वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 75़ 63 प्रतिशत और वर्ष 2013 के चुनाव में 72़ 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

आज जारी किए गए आकड़ों के अनुसार सभी 230 क्षेत्रों में औसतन 78़ 21 प्रतिशत पुरुषों और 76़ 03 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। यह औसत 77़ 15 प्रतिशत है। सबसे अधिक मतदान रतलाम जिले के सैलाना विधानसभ्ज्ञा क्षेत्र में 90़ 1़ प्रतिशत रहा। सबसे कम मतदान जोबट विधानसभा क्षेत्र में 54़ 37 प्रतिशत रहा। इसके अलावा लगभग 99 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक रहा। इनमें काफी क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाकों में स्थित हैं।

राज्य में सोलहवीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में कुल 2533 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 2280 पुरुष, 252 महिलाएं और एक अन्य (थर्ड जेंडर) प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 2533 प्रत्याशियों में भाजपा और कांग्रेस के 230-230 के अलावा बसपा के 181, सपा के 71 और 1166 निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। मतदाताओं की कुल संख्या पांच करोड़ 60 लाख 58 हजार से अधिक है, जिसमें दो करोड़ 87 लाख 82 हजार से ज्यादा पुरुष और दो करोड़ 71 लाख, 99 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। अन्य मतदाता यानी थर्ड जेंडर की संख्या 1292 है।

राज्य में पंद्रहवीं विधानसभा के गठन के लिए वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में किसी भी दल काे स्पष्ट बहुमत (116 सीट) नहीं मिला था। उस समय कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी और उसने अन्य दलों के साथ मिलकर दिसंबर 2018 में सरकार बनायी थी। भाजपा को 109 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा चार निर्दलीयों के साथ ही बसपा के दो और सपा के एक प्रत्याशी ने विजय हासिल की थी।

मार्च 2020 के राजनैतिक घटनाक्रम के चलते कांग्रेस सरकार का पतन हो गया था और भाजपा फिर से सत्ता में आ गयी। इसके बाद हुए उपचुनावों के चलते विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 127 हो गयी और कांग्रेस सदस्य घटकर 96 पर आ गए। नयी सरकार के गठन को लेकर तस्वीर तीन दिसंबर को मतगणना के साथ स्पष्ट हो जाएगी। इस बीच मतदान प्रतिशत को लेकर सत्ता के गलियारों में और राजनैतिक प्रेक्षकों का गुणा भाग भी प्रारंभ हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319