पटवारी आज करेंगे पदभार ग्रहण

पटवारी आज करेंगे पदभार ग्रहण

Dec 19, 2023 - 20:47
 0  86
पटवारी आज करेंगे पदभार ग्रहण

भोपाल,  मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी आज शाम अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री पटवारी बैरागढ़ से शाम 5 बजे रैली शुरु कर राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करेंगे।
इसके पहले आज श्री पटवारी ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर दर्शन और पूजा अर्चना की। उज्जैन में उनका कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319