शाहपुरा पुलिस ने महिला से सोने के जेवरात वाला पर्स व गले से चेन छीनकर ले जाने वाले शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार*

Jun 13, 2025 - 21:48
 0  82
शाहपुरा पुलिस ने महिला से सोने के जेवरात वाला पर्स व गले से चेन छीनकर ले जाने वाले शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार*
शाहपुरा पुलिस ने महिला से सोने के जेवरात वाला पर्स व गले से चेन छीनकर ले जाने वाले शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार*

थाना शाहपुरा

 *शाहपुरा पुलिस ने महिला से सोने के जेवरात वाला पर्स व गले से चेन छीनकर ले जाने वाले शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार*

*करीब 10 लाख का मशरूका बरामद*

थाना शाहपुरा भोपाल में दिनांक 29.05.25 को फरि. मो. आमीन पिता जमालुद्दीन उम्र 51 साल नि. 10 शुभालय विहार त्रिलगा शाहपुरा भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 28.05.25 को रात्रि करीबन 10.30 बजे यह अपनी पत्नि के साथ सवारी आटे से न्यू मार्केट ऋषि नगर शाहपुरा आये थे इसी दौरान एचडीएफसी बैंक रोहित नगर फेस -1 शाहपुरा के पास एक अज्ञात मो.सा. पर पीछे साईड से 03 लोग आये तथा इनकी पत्नि के हाथ से झपट्टा मारकर एक सफेद रंग का पर्स छीनकर भाग गये जिसमें सोने चांदी के जेवरात व एक वन प्लस मोबाईल व अन्य लेडीस सामान सामान रखा था । फरि. की रिपोर्ट पर थाना शाहपुरा भोपाल में अपराध क्र 191/25 धारा 304 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

            12.06.2025 को मुखविर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दानापानी ओवर ब्रिज के पास एक होण्डा साईन मो.सा. पर तीन लडकों को घेराबंदी कर पकडा जिनका हुलिया घटना में प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज से मिलान होने से उनका नाम पता पूंछा तथा हिकमत अमली से पूंछताछ किया तो उनके द्वारा घटना दिनांक समय को उक्त घटना करना स्वीकार किया तथा चोरी किये गये सामान को आपस में बांटकर छिपाना बताया तथा इसके साथ-साथ आरोपी तौसिफ उर्फ अयान द्वारा अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर थाना शाहपुरा के अपराध क्र 109/25 धारा 304 बीएनएस में दिनांक 27.03.25 को रोहित नगर में एक महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भागना स्वीकार किया, जिनसे मुताविक मेमोरेण्डम प्रथक -प्रथक दोनों प्रकरणों में चोरी गया मशरूका 03 सोने की चैन, 03 सोने के पेंडल, 02 सोने के गले के हार, 01 जोड सोने के कान के झुमके, 01 जोड सोने के हाथ के कंगन, 01 वन प्लस 12 मोबाईल, चांदी की चौकोर बिस्किट, 01 चांदी का तारनुमा गले का सामान, 01 घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मो.सा., एक लेडीस पर्स व एन्य लेडीस सामान कुल कीमती करीब 10 लाख का मशरूका बरामद कर आरोपी एवं विधि विरूद्ध बालकों को माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपी तोसिफ उर्फ अयान द्वारा अपने मेमोरेण्डम मे बताया गया कि छीने गये पर्स से कुछ सोने का सामान अमन कोलोनी (ईरानी डेरा) में रहने वाले शबदर ईरानी को बेचा है शबदर ईरानी को उसके घर पर तलाश किया जो नहीं मिला फरार आरोपी शबदर की तलाश जारी है।

नोटः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि सुनील भदौरिया, सउनि महेन्द्र चौकसे, प्रआर राजेश सिंह, प्रआर संतोष मिश्रा, प्रआर महेश बघेल, प्रआर मानवेन्द्र सिंह, आर. भानु प्रताप सिंह, आर. बाबूलाल, मआर. साधना मिश्रा, मआर. पूजा पाण्डेय थाना शाहपुरा, थाना टीटी नगर से आर. अरविन्द्र यादव एवं आर. पुष्पेन्द्र भदौरिया तकनीकी सेल जोन-1 कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

नाम गिरफ्तार आरोपीः- 

1. तौसिफ उर्फ अयान पिता इब्राहिम उम्र 19 साल नि. इरफान आई का मकान बडवाली मस्जिद के पास जहांगीराबाद भोपाल 

2. विधि विरूद्ध बालक- 02

नाम फरार आरोपीः- शबदर ईरानी 

जिन अपराधों में बरामदगी की गयीः-                                                

01. अपराध क्र 191/25 धारा 304 बीएनएस

02. 02. अपराध क्र 109/25 धारा 304 बीएनएस

बरामद मशरूकाः- 

03 सोने की चैन

03 सोने के पेंडल

02 सोने के गले के हार

01 जोड सोने के कान के झुमके

01 जोड सोने के हाथ के कंगन

01 वन प्लस 12 मोबाईल

01 चांदी की चौकोर बिस्किट

01 चांदी का तारनुमा गले का सामान

01 घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मो.सा.

एक लेडीस पर्स व एन्य लेडीस सामान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319