पुलिस ने 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये का मशरुका किया बरामद।* *कोलार तिराहे पर मोटर साइकिल को टक्कर मारकर लूटे थे 15 लाख रुपये*
*भोपाल पुलिस ने किया कोलार तिराहे मे हुई लूट का खुलासा*
*पुलिस ने 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर 10 लाख रुपये का मशरुका किया बरामद।*
*कोलार तिराहे पर मोटर साइकिल को टक्कर मारकर लूटे थे 15 लाख रुपये*
भोपाल : दिनांक 10.01.2025- विवरणः- भोपाल के अंतर्गत थाना चूनाभट्टी के कोलार तिराहे पर दिनांक 08.01.2025 को दिन मे लगभग 02/00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि आधा घंटा पहले कोलार तिराहे पर एक्टिवा पर सवार दो व्यक्ति जो कि नगद राशि लगभग 15 लाख रूपये लेकर जुम्मेराती से अपने गृह क्षेत्र जानकी नगर जा रहे थे जिन्हे एक मोटर सायकिल सवार 02 लोगो द्वारा टक्कर मार कर गिरा दिया गया तथा दूसरी मोटर सायकिल सवार 02 व्यक्तियो द्वारा एक्टिवा सवार व्यक्ति से रूपयो से भरा बैग छीन कर भाग गये उनके साथ एक अन्य मोटर सवार व्यक्ति उनको सहयोग कर रहे थे।
उक्त घटना की सूचना पर थाना चूनाभट्टी मे अपराध क्रमांक 09/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया । घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र कौर सन्धू, एसीपी श्रीमतिअंजली रघुवंशी, एडीसीपी श्री मलकीत सिंहएवं डीसीपीश्री जितेन्द्र सिंह पंवार घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना के संबंध मे बारीकी से जानकारी प्राप्त की गई ।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी (का.व्या.) द्वारा पांच टीमो का गठन किया गया, जिसमे अनुभाग चूनाभट्टी, अनुभाग निशातपुरा, क्राइम ब्रांच के अधिकारी एवं स्टॉफ को संयुक्त रूप से सम्मिलित कर संदिग्ध आरोपियो के पूर्व रिकार्ड के आधार पर तलाश एवं धरपकड़ प्रारंभ की गई एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये व भोपाल शहर मे जगह जगह नाकाबंदी हेतु निर्देश दिये गये ।
अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र, के द्वारा उक्त घटना के आरोपियो पर 30,000/- रूपये के इनाम की उद्धोषणा की गई एवं आरोपियो की धरपकड़ हेतु आवश्यक निर्देश पुलिस टीमो को दिये गये ।
वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे गठित समस्त टीमो द्वारा धरपकड़ के दौरान पूर्व के अपराधों मे संलिप्त आद्तन आरोपी से हिरासत मे लेकर कड़ी पूछताछ की गई जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उन्होने दीपक पटेल को फरियादी के पैसे लाने ले जाने की जानकारी साझा की थी जिस पर उन्होने दीपक के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी, उक्त योजना के अनुसार उन्होने अपने अन्य साथी भूपेन्द्र ठाकुर, संतोष उर्फ ललन, रिषभ ठाकुर, विपिन चौहान, अभिषेक चौहान को भी अपनी योजना मे शामिल करना बताया । दीपक पटेल ने पूछताछ मे अपने अन्य साथियो भूपेन्द्र ठाकुर, संतोष उर्फ ललन, रिषभ ठाकुर, विपिन चौहान, अभिषेक चौहान के साथ मिलकर बनाई योजना के आधार पर अपनी मोटर सायकिलो से फरियादी का पीछा करना व मौका मिलते हीफरियादी को अपनी बाईक से टक्कर मारकर गिरा देना व रूपयो से भरा बैग छीनकर भाग जाना बताया व उसके पश्चात लूटी गई कुल धनराशि 15 लाख रूपये को आपस मे बाटना स्वीकार किया ।
मुख्य आरोपी दीपक पटेल से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने त्वरित रूप से अपराध के अन्य आरोपी भूपेन्द्र ठाकुर, संतोष उर्फ ललन, रिषभ ठाकुर, विपिन चौहान, अभिषेक चौहान को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जिन्होने दीपक के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देना स्वीकार किया ।
पूछताछ के पश्चात समस्त आरोपियो की पुलिस द्वारा विधिवत् गिरफ्तारी की गई व अब तक कुल 10 लाख की राशि आरोपियों से बरामद की जा चुकी है व शेष राशि की बरामदगी की सतत् प्रयास जारी हैं ।
*गिरफ्तार शुदा आरोपियो का to विवरणः-*
(1) दीपक पटेल पिता राधश्याम पटेल उम्र 26 साल निवासी भानपुर जेके स्टोर के पास भोपाल।
(2) संतोष उर्फ ललन पिता लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा उम्र 20 साल निवासी मालीखेड़ी विदिशा रोड थाना छोला भोपाल।
(3) आरोपी रिषभ ठाकुर पिता अनार सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी ग्राम रेहटी जिला सीहोर।
(4) आरोपी विपिन चौहान पिता श्री जीवन सिंह उम्र 22 साल निवासी आवास कालोनी वार्ड न. 3 रेहटी जिला सीहोर।
(5) भूपेन्द्र ठाकुर पिता कुबेर सिंह ठाकुर उम्र 33 साल निवासी ग्राम रेहटी जिला सीहोर।
(6) अभिषेक चौहान पिता लखन सिंह उम्र 22 साल निवासी म.न. 10 ग्राम रेहट थाना देहा रेहटी जिला सीहोर
What's Your Reaction?