थाना टी टी नगर पुलिस ने किया अन्धे कत्ल के फरार आरोपी केा गिरफ्तार

Feb 2, 2024 - 02:06
 0  371
थाना टी टी नगर पुलिस ने किया अन्धे कत्ल के फरार आरोपी केा गिरफ्तार

थाना टी टी नगर 

 

 *थाना टी टी नगर पुलिस ने किया अन्धे कत्ल के फरार आरोपी केा गिरफ्तार*

   दिनाॅक-21/12/23 को जे0पी0 अस्पताल से डाॅक्टर द्वारा पी.एम.एल.सी.-57778/23 ने नोट कराया कि, पेशेन्ट राहुल लोखण्डे पिता परसराम लोखण्डे को किन्ही अज्ञात लोगो ने छुरी मार दी, की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्र0-776/23 धारा-294,323,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना पीडित की मृत्यु उपरांत धारा-302 भादवि का अज्ञात 03 आरोपियों के विरूद्ध इजाफा कर गहन विवेचना शुरू की गई । 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अति0 पुलिस आयुक्त श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के दिशा निर्देशों पर पुलिस उपायुक्त जोन-1 नगरीय पुलिस श्री रामजी श्रीवास्तव एवं अति0 पुलिस उपायुक्त जोन-1, श्री शशांक व सहायक पुलिस आयुक्त संभाग टी टी नगर भोपाल के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना टी टी नगर निरीक्षक अशोक कुमार गौतम के मार्गदर्शन में उनि सुनील भदौरिया के साथ एक टीम गठित की गई है। गठित टीम द्वारा दिनाॅक-29/01/24 को आरोपी तौहीद शेख को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया था ।

 पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी से पूछताछ के दौरान उक्त घटना को अपने दो दोस्त हमजा शेख एवं तालिब पठान के साथ दिनाॅक 21/12/23 को टी टी नगर क्षेत्र में घटना कारित करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान घटना के फरार आरोपी तालिब पठान को गिरफ्तार किया, जिसने अपने दोस्त तौहीद शेख व हमजा शेख के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना मे प्रयुक्त चाकू को जप्त कराया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय ज्यूडिशल रिमाण्ड पर पेश किया गया ।

 प्रकरण के अन्य आरोपी हमजा शेख उर्फ बम जो केन्द्रीय जेल भोपाल में निरूद्ध था को प्रोटेक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है । गठित टीम द्वारा बडी लगन और मेहनत से अन्धे कत्ल का खुलासा किया गया । 

*अन्य आरोपी गिरफ्तार:-*

1. तालिब पठान पिता अजीम पठान उम्र-21 साल नि0-म.नं-406, हाता रूस्तम खाॅ श्यामलाहिल्स भोपाल

2. हमजा शेख पिता फईम शेख उम्र-23 साल नि0-एस-2, सरवत मंजिल चहक अस्पताल के पास रेतघाट थाना तलैया जिला भोपाल

*सराहनीय कार्य:-* निरीक्षक अशोक कुमार गौतम (थाना प्रभारी), उनि सुनील सिंह भदौरिया, सउनि अखिलेश त्रिपाठी, कार्य सउनि मनोज सिंह, प्र0आ0 1284 मुजफ्फर खान, आर0-1017 मनोज जोठे, आर0 698 नारायण मीना, आर0 अजय पवांर, आर0 पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया (तकनीकी), म.प्र.आर. ललिता, म.आर. आरती तिवारी थाना टी टी नगर भोपाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Name Ankit Dwivedi Siddhi news Times editor and chief 8319772319