उज्जैन में देर रात पटाखा दुकानों में आग लग गई। आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में हुआ हादसे मैं बाइक सहित दो दुकानें खाक हो गई।
उज्जैन में बीती रात करीब दो बजे आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर में लगी पटाखा दुकानों में आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर तत्काल काबू पालिया। लेकिन तब तक दो पटाखा दुकानें और एक बाइक जलकर ख़ाक हो चुकी थी।
दिवाली के मौके पर लगी पटाखा दुकानों में से कुछ दुकानदार छोटी दिवाली (देवउठानी एकादशी) पर्व तक दुकानें संचालित कर रहे थे। मंगलवार को लोग खरीदारी करने आते इससे पहले देर रात दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मी अंकित राजपूत ने बताया कि सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात दो बजे आग की सुचना पर पहुंची टीम ने जल्द ही आग पर काबू पाया।
What's Your Reaction?